🔳9वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ पर जिलेभर में हुए विविध आयोजन
🔳जिले के सभी 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
🔳“हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी” है इस वर्ष की थीम
🔳कटनी - आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, देखभाल एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास से संबंधित सेवाओं को मजबूत करने के साथ पोषण सेवाओं में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष पोषण माह की थीम “हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी” निर्धारित की गई है। पोषण माह का उद्देश्य
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में जिले में पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर थीम के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, विभागीय अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अब्दुल गफ्फार ने बताया कि 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत 30 दिवस के लिए विशेष थीम निर्धारित की गई है। निर्धारित थीम के अनुरूप आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर राष्ट्रीय पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा। इस वर्ष प्रतिदिन की थीम में स्थानीय समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।
*बहोरीबंद में कार्यशाला और मानव श्रृंखला*
परियोजना बहोरीबंद अंतर्गत पोषण माह के प्रथम दिवस जनपद पंचायत सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया तथा उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी गई। परियोजना अधिकारी श्री सतीश पटेल द्वारा प्रतिभागियों को पोषण माह के संबंध में शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही सेक्टर स्तर पर मानव श्रृंखला का निर्माण कर पोषण माह के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
*बड़वारा में निकाली गई जागरूकता रैली*
परियोजना बड़वारा में परियोजना अधिकारी श्री इंद्रकुमार साहू एवं जनपद पंचायत बड़वारा के उपाध्यक्ष श्री रामसेवक दुबे की उपस्थिति में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
*विजयराघवगढ़ में पीले चावल देकर किया आमंत्रित*
परियोजना विजय राघवगढ़ में परियोजना अधिकारी श्री संतोष अग्रवाल के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों को पीले चावल भेंट कर आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित पोषण माह की गतिविधियों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही ग्राम स्तर पर जागरूकता रैली निकालकर पोषण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026