चकिया: अमरा दक्षिणी से चकिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी गौतस्कर गिरफ्तार
चकिया कोतवाली पुलिस ने गौतस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रंजीत को अमरा दक्षिणी से गिरफ्तार किया है। आज बुधवार दोपहर 12 बजे पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर डीआईजी रेंज द्वारा इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।