मथुरा: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रही पत्नी और बेटे को लेने गए पति की दुर्घटना में मौत, बीवी और बेटा घायल
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रही पत्नी और बेटे को लेने गए पति की ऐक्सिडेंट में मौत बीबी और बेटा घायल जयपुर-बरेली हाईवे पर शनिवार तड़के एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 47 वर्षीय वीरेंद्र सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं।