हनुमाननगर: हायाघाट प्रखंड में उमस और भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में बिजली कटने की समस्या हुआ विकराल,पावर कट से उपभोक्ता परेशान
हायाघाट प्रखंड में उमस और भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में बिजली कटने की समस्या बिकराल हो गई है। पावर कट से उपभोक्ता परेशान चल रहे हैं। अनार विद्युत उपकेंद्र से सात फीडरों क्रमशः एपीएम, चंदनपट्टी, अनार, बहेड़ी, कपछाही, हायाघाट, हथौड़ी फीडर को बिजली दी जाती है। बिजली गुल रहने पर उक्त केंद्र से पूछे जाने पर उपभोक्ताओं को सीधे एक ही जवाब मिलता है ब्रेक डाउन है।