हनुमाननगर: थलवारा गांव में बागमती नदी पर बना पुल के गिरने का डर, पुल के पिलर पर जलकुंभी का दबाव,ग्रामीण में दहशत का माहौल
हनुमाननगर प्रखंड के थलवारा गांव में बागमती नदी पर बना पूल भी गिर सकता है ऐसा स्थानीय लोगो का मानना है जिससे ग्रामीण दहशत में है और जिला प्रशासन से जल्द कारवाई की मांग कर रहे है।ग्रामीण की माने तो नदी के पानी में बढ़ौतरी होने के साथ भारी संख्या में जलकुभी भी साथ आ गया है जो पूल के पास आ कर जमा हो गया है।और लगातार पूल के पिलर के साथ पूल पर दबाव बना रहा है।