हनुमाननगर: विशनपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर में ट्रक की चपेट में आने से 2 बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी ,अस्पताल में एक की मौत
दरभंगा-समस्तीपुर स्टेट हाईवे पर विशनपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से 2 बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी में लाया गया। जहां इलाज के दौरान जख्मी युवक में से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशनपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी लक्ष्मण सहनी के 21 साल के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है