महोबा में मिड डे मील योजना में कथित घोटाले को लेकर संस्था के सदस्य सड़क में भिड़ गए। समिति के पूर्व अध्यक्ष देवन और सचिव फूलादेवी ने आरोप लगाया है कि समिति में कार्यरत रहा लालचन्द जैन वर्ष 2008 में मिड-डे-मील योजना के संचालन के दौरान 8 लाख रुपये का सरकारी चेक और बर्तन-भांडों सहित सामग्री लेकर फरार हो गया था।