डोमचांच: चंचाल पहाड़ी के समीप एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर डोमचांच पुलिस ने किया जब्त
थाना क्षेत्र अंतर्गत मसमोहना रोड में चंचाल पहाड़ी के समीप बुधवार की सुबह बालू लदा ट्रैक्टर डोमचांच पुलिस ने जब्त किया है. मिली जानकारी अनुसार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मसमोहना से बालू लदा ट्रैक्टर डोमचांच की ओर आ रहा है. इसी सूचना के आलोक में थाना के एएसआई अजीत महतो ने दल बल के साथ उक्त स्थल पर पंहुचे तो देखा की एक बालू लदा ट्रैक्टर चला आ रहा.