राजसमंद: जिले में धूमधाम से मनाया गया दशा माता पर्व, महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से की पूजा-अर्चना
राजसमंद में सोमवार को दशा माता पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह महिलाओं ने पारम्परिक परिधान पहन कर सज धज कर पूजा की थाली लेकर पहले पीपल के पेड़ की पूजा की। उसके बाद महिलाएं दशा माता के थानक पहुंची और पूजा अर्चना कर मिष्ठान का भोग लगाया व आरती उतारी। इसके बाद पूजा स्थल (थानक) पर महिलाओं ने आपस में कहानियां सुनाई।