राजसमंद: सोनी समाज व हिंदू संगठनों ने लव जिहाद के खिलाफ जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कानून बनाने की मांग की
सोनी समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों ने आज एकजुट होकर जिला कलेक्ट्रेट में लव जिहाद के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में समाज की एक बेटी के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की गई।