राजसमंद: राजसमंद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, गीली लकड़ी परिवहन करते हुए चार लोगों को पकड़ा, 15 टन नीम की लकड़ी की जब्त
राजसमंद वन विभाग टीम की बड़ी कार्रवाई, गीली लकड़ी परिवहन करते हुए चार लोगों को पकड़ा, लकड़ी परिवहन करने वाले लोगों से टीम की प्रारंभिक पूछताछ है जारी। राजसमंद वन विभाग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीम की गीली लकड़ी के परिवहन में शामिल चार लोगों को मौके से दबोचा है। यह कार्यवाई राजनगर थाना इलाके में स्थित साकरोदा मार्ग पर की गई है।