चान्हो: पति की लम्बी आयु व परिवार में सुख समृद्धि के लिए चान्हो मे सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा।
Chanho, Ranchi | Jun 6, 2024 गुरुवार को वट सावित्री व्रत है कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। चान्हो के लगभग सभी हिस्सों में सुहागिन महिलाओं ने उपवास में रहकर वट वृक्ष की पूजा की| धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।