कुडू: कुड़ू स्थित आवासीय विद्यालय के छात्रावास में घुसा करैत सांप, चार छात्राओं को डंसा, एक की मौत, एक रिम्स रेफर।
लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 9 बजे करैत सांप के डंसने से एक छात्रा की मौत और तीन छात्राओं के घायल होने का मामला सामने आया। सलगी पंचायत के रोचो महुवा टोली स्थित संवसीरा हायर सेकेंडरी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में मंगलवार देर रात करैत सांप घुस गया था।