दमोह: अपनों ने छोड़ा, शहरवासियों ने अपनाया: ‘कर्नाटक बाबा’ को नम आंखों से अंतिम विदाई, लावारिस अवस्था में मिला था शव
Damoh, Damoh | May 18, 2026 दमोह वर्षों से फटेहाल हालत में घूमने वाले “कर्नाटक बाबा” की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे धाराप्रवाह बात करते थे। मेडिकल जानकारी के कारण लोगों के बीच चर्चित थे। उपभोक्ता भंडार के पास शव मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। लावारिस अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच शहरवासी आगे आए और पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।