फतुहा: दनियावां के एरई इतवारी टोला शिव मंदिर में अखंड कीर्तन को लेकर त्रिवेणी संगम पहुंची कलश यात्रा।
Fatwah, Patna | Jun 27, 2026 फतुहा त्रिवेणी संगम पर दनियावां के एरैय एतवारी टोला शिव मंदिर में आयोजित अखंड कीर्तन को लेकर भव्य कलश यात्रा पहुंची है। कलश यात्रियों ने गंगा स्नान कर पात्र में जल भरकर पैदल ही 12 किलोमीटर पैदल चलकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे हैं। आयोजकों ने बताया कि 72 घंटे के अखंड कीर्तन के समापन पर विशाल भंडारा का आयोजन होना है। जिसमें हजारों भक्त श्रद्धालु परसाद ग्रहण करेंगे।