खैरथल में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के समयबद्ध आयोजन पर जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के समयबद्ध आयोजन को लेकर स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित की जा रही मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।