मिर्ज़ापुर: थाना विंध्याचल पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़, एक गो तस्कर के पैर में लगी गोली, दो गो तस्कर व पांच गोवंश बरामद
थाना विंध्याचल पुलिस टीम व गो तस्कर के बीच मंगलवार की भोर लगभग 4:30 बजे लालगंज रोड के ददरा पहाड़ी के पास पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक गो तस्कर रोहित यादव निवासी जनपद चंदौली के पैर में गोली लगी है। तथा दो गो तस्कर अशोक यादव निवासी जनपद चंदौली व राजीव तिवारी निवासी विंध्याचल जनपद मिर्जापुर को। पांच राशि गोवंश के साथ गिरफ्तार किया गया है।