नगरी: करैहा-भनसुली मार्ग 5 किमी तक खराब, क्षेत्र के ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी
Nagri, Dhamtari | Jun 15, 2026 नगरी क्षेत्र के ग्राम करैहा-भनसुली मार्ग पर गाड़िया चौक से कमार बस्ती तक 5 किमी सड़क जनमन योजना में स्वीकृत होने के बाद भी नहीं बनी। कच्ची सड़क पर बरसात में जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ से आवागमन ठप हो जाता है। छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। कलेक्ट्रेट पहुँच कर सरपंच समेत ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज।