गढ़वा: “आपन सरस्वतिया” अभियान का 12वां दिन: नदी सफाई में उमड़ा जनसमर्थन, एसडीएम बोले– गढ़वा वासी दिखा रहे सच्चा पर्यावरण प्रेम
Garhwa, Garhwa | Jun 5, 2026 गढ़वा में ‘आपन सरस्वतिया’ अभियान के तहत सरस्वतिया नदी की सफाई और डी-सिल्टिंग का कार्य लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। नवादा और मेराल क्षेत्र में प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर नदी से गाद, प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटाया। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि यह अभियान अब जन आंदोलन बन चुका है और गढ़वा वासी नदी सफाई में भाग लेकर सच्चे पर्यावरण प्रेम का परिचय