मंझनपुर: कौशाम्बी में गाली देने से मना करने पर 14 वर्षीय किशोर की पिटाई, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप
मंझनपुर कोटवाली क्षेत्र के गोबरसहाई गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर 14 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पीड़ित किशोर की मां ने गांव के पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 18 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे की घटना है। जिसकी शिकायत बुधवार को की गई है।