पन्ना के देवेंद्रनगर-सलेहा मार्ग पर विकास अब विनाश का पर्याय बन चुका है। PWD और ठेकेदार की लापरवाही से सड़क पर बिछे बेतरतीब पत्थर और उड़ती धूल राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसों से आक्रोशित नगरवासियों ने अब कलेक्टर से गुहार लगाई है। क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही जागेगा?