सिरोही: भटाना गांव की बेटी CA कोमल ने बैंक मैनेजर का पद छोड़कर संयम का मार्ग चुना, 6 मई को होगा भव्य दीक्षा महोत्सव
Sirohi, Sirohi | May 3, 2026 सिरोही जिले की रेवदर तहसील के भटाना गांव की 31 वर्षीय चार्टेड अकाउंटेंट (CA) मुमुक्षा कोमल जैन सांसारिक जीवन त्यागकर 6 मई को जैन दीक्षा ग्रहण करेंगी। खास बात यह है कि कोमल जैन आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजर पद पर कार्यरत थीं, लेकिन उन्होंने उच्च पद और सुविधाओं से भरा जीवन छोड़ संयम और आत्मकल्याण का मार्ग चुना है। यह दीक्षा समारोह दीक्षादानेश्वरी आचार्य भगवंत गु