रुधौली थाना क्षेत्र में 12 मासूम कुत्तों के पिल्लों को पीट-पीट कर मार डालने वाले आरोपी कलीमुल्लाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला महामंत्री विनय सिंह अन्य हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पहले पुलिस आरोपी का शिकायत न मिलने का हवाला देकर शांति भंग में चालान कर रही थी।