चेनारी: सदोखर में निकली भव्य जलभरी यात्रा, अमवाचूवा से जल लाकर शिवालय में किया गया जलाभिषेक
Chenari, Rohtas | Aug 25, 2026 ग्रामीणों ने बताया कि यह जलभरी यात्रा सदोखर गांव से निकलकर अमवाचूवा से पवित्र जल लेकर गांव के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। यात्रा के दौरान पूरा गांव हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारों से गूंज उठा। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया।