बहराइच: कृषि विज्ञान केंद्र में मखाना विकास योजना के तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
शुक्रवार को जिला विज्ञान केंद्र में मखाना विकास योजना के तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बता दें कि जउद्यान विभाग को मखाना विकास योजना के अंतर्गत सामान्य एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कृषकों के लिए प्रशिक्षण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया है।