कोल: अलीगढ़ में कांग्रेस के संविधान संवाद कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कहा- प्रदेश को बर्बाद कर रही BJP
Koil, Aligarh | Feb 16, 2026 अलीगढ़ में कांग्रेस पार्टी के द्वारा संविधान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय अलीगढ़ पहुंचे। अलीगढ़ व आसपास के जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने आए। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे हैं।