कोल: अलीगढ़ में 21 फरवरी तक बढ़ाई गई नुमाइश, डीएम ने दी सहमति, झूलों व बाजार के साथ सजा रहेगा मेला
Koil, Aligarh | Feb 16, 2026 नुमाइश मैदान में लगी नुमाइश को बढ़ा दिया गया है। 13 फरवरी तक लगने वाली नुमाइश अब 21 फरवरी तक चलेगी। डीएम संजीव रंजन ने भी तारीख आगे बढ़ने पर सहमति दी है। जिला प्रशासन द्वारा अलीगढ़ की ऐतिहासिक नुमाइश को 13 फरवरी तक के लिए प्रस्तावित किया गया था। 13 फरवरी के बाद 14 और 15 फरवरी को शिवरात्रि की वजह से नुमाइश को बंद करना पड़ा।