सिंगरौली: कलेक्टर ने की 123 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई, प्राप्त आवेदन पत्रो का तत्परता से निराकरण कराने के दिए निर्देश
जिले के विभिन्न अंचलो से आये 123 नागरिको द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई कलेक्टर अरूण परमार को अपना आवेदन दिया गया।कलेक्टर द्वारा क्रमवार एक एक आवेदनकर्ता से उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चात जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों से समस्याओं का त्वारित निराकरण कराया गया। तथा ऐसे आवेदन जिनका जनसुनवाई के दौरान निराकरण नही किया जा सका उन्हे संबंधित विभाग की ओर भेज कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि आवेदनो पर त्वारित कार्यवाही कर आवेदनकर्ता को भी अवगत कराये।