सिंगरौली: युवती ने लगाया ₹15000 में बेचने का आरोप, रखेल बनाकर कई महीनो तक किया दुराचार, एसपी से पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
बरगवां थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने गांव के एक दम्पति पर ₹15000 में बेचने व कई महीनो तक रखेल बनाकर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के यहां आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि दंपति ने पहले तो निमंत्रण बताकर एक जगह ले गए और वहां पर एक व्यक्ति के पास हमें छोड़ दिया फिर उस व्यक्ति ने कहा कि हमने तुम्हें ₹15000 में खरीद लिया है और उसने कई महीने तक रखेल बनाकर हमारे साथ दुराचार किया है।