भुरकुंडा महात्मा गांधी उच्च विद्यालय देवरिया भुरकुंडा में दसवीं के 247 विद्यार्थियों को विदाई दी गई,नौंवी-दसवीं के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। वहीं प्रधानाचार्य ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यालय ने जो मूल्य आपमें गढ़े हैं, वह आपको भावी जीवन में आगे बढ़ने और व्यक्तित्व निर्माण में सहयोगी बनेंगे। अपनी सभ्यता और संस्कृति का साथ कभी न छोड़ें।