भरथना: बकेवर लखना मार्ग पर पेट्रोल पंप से डंपर में घुसा ई-रिक्शा, किशोरी समेत तीन लोग घायल
बकेवर-लखना मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप आगे चल रहे डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ई-रिक्शा उसमें जा घुसा। हादसे में राजपुर, थाना चकरनगर निवासी सुबोध कुमार त्रिपाठी (40) पुत्र सूरज प्रसाद त्रिपाठी, काव्या (9) पुत्री प्रवीण त्रिपाठी तथा विजय सिंह (45) पुत्र मुन्नीलाल घायल हो गए।