बदायूं: उझानी बिजली घर में तीसरे दिन रिपेयरिंग ट्रांसफार्मर भी हुआ फेल, लोग सड़कों पर रात बिताने को मजबूर, जनता में भारी रोष
Budaun, Budaun | May 23, 2026 बदायूं के उझानी बिजली घर में पांच एमवीए ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद कस्बे की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। उसके बाद कल शुक्रवार तीसरे दिन रिपेयरिंग वाला ट्रांसफार्मर मंगाकर लगवा दिया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद कस्बे के लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन रिपेयरिंग वाला ट्रांसफार्मर फेल हो गया, जिससे जनता उमस भरी भीषण गर्मी में परेशान हो रही है ।