धामपुर: नहटौर क्षेत्र में गांगन नदी का जलस्तर बढ़ने से नूरपुर बाईपास मार्ग पानी में डूबा, राहगीर जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं
Dhampur, Bijnor | Aug 20, 2026 नहटौर क्षेत्र में गांगन नदी का जलस्तर बढ़ने से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदी का पानी उफान पर होने के कारण नहटौर का नूरपुर बायपास मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन ठप होने की कगार पर है। गांगन नदी का पानी लगातार बढ रहा है। तटबंधों के प्रभावित होने के बाद तेज बहाव के साथ पानी नूरपुर बायपास मार्ग पर आ गया है।