धमतरी: धमतरी में कांग्रेसियों ने गृहमंत्री अमित शाह का जलाया पुतला, जमकर नारेबाजी की
धमतरी आदिवासी कांग्रेस ने बताया कि दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हमारे आदिवासी समाज को 'वनवासी' कहकर संबोधित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक है। कहा आदिवासी सिर्फ जंगल में रहने वाले नहीं, बल्कि इस देश के मूल निवासी और जल-जंगल-जमीन के असली मालिक हैं। भाजपा सरकार हमारी संवैधानिक पहचान को मिटाने की साजिश कर रही है।