पीलीभीत: मोहल्ला गनेशगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर नगर के मोहल्ला गनेशगंज के रहने वाले सानू वर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी लगने पर परिजनों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।