पीलीभीत: गढाकला गांव में चकमार्ग व ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत एसडीएम से की गई
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव गढाकला की रहने वाली सर्वेश कुमारी पत्नी मुकेश कुमार ने शनिवार को बताया कि उसकी कृषि भूमि के पास में स्थित ग्राम समाज और चकमार्ग की जमीन पर प्रधान व गांव के ही बाबूराम ने अवैध कब्जा कर रखा है। महिला को अपने खेत से फसल लाने और बुवाई व खेत की जुताई करने में काफी समस्या होती हैं। चकमार्ग पर कब्जा होने से खेत पर जाने निकास नहीं है।