बोध गया: चेरकी थाना पुलिस ने SCST कांड में संलिप्त 1 महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
गया के चेरकी थाना पुलिस ने SCST कांड में संलिप्त 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया।जिसमे बताया कि वह अपने दरवाजा पर बैठा था।तभी एक महिला अपने सहयोगियों के साथ आकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगी।