कन्नौज के एसपी कार्यालय में बुधवार को जनता दरबार आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने फरियादियों की समस्या को सुना। एसपी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं। जनता दरबार में जिले भर के विभिन्न हिस्सों से फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे थे।