चायल: कनैली चौकी पुलिस ने गौमांस पकाने के आरोप में तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार, कई पर दर्ज हुए मुकदमे
सराय अकिल, कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पनारा गोपालपुर में छापेमारी कर कथित रूप से गौमांस पकाने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से एक किलो पका हुआ एवं एक किलो कच्चा मांस बरामद किया है। मामले में तीन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार 5 बजे हुआ गिरफतार!