अकबरपुर: मड़ौली स्थित सार्वजनिक जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में योग शिविर का आयोजन, बच्चों को बताया गया योग का महत्व
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मड़ौली स्तिथ सार्वजनिक जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें भारतीय योग संस्थान के जिला मंत्री ज्ञान सिंह वर्मा ने विद्यालय के बच्चों को योगाभ्यास कराया और योग के महत्व के बारे में बताया।इस अवसर पर विधायक के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपक द्विवेदी, सहायक अध्यापक निखिल शुक्ला, जिला प्रधान अशोक सिंह गौर रहे।