सिमडेगा: सिमडेगा के टापूडेगा पंडरीपानी स्थित शिव मंदिर के तीसरे वार्षिक महोत्सव पर कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान
सिमडेगा के टापुडेगा पंडरीपानी स्थित शिव मंदिर के तीसरे वार्षिक महोत्सव के मौके पर शनिवार को 11:00 बजे से छिंदा नदी से जल लेकर कलश यात्रा की शुरुआत हुई ।पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में इसका स्थापना किया ,जिसके बाद अधिवास पूजन के साथ 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत हो गई। जहां पर कई गांव के लोग शामिल हुए।