हज़ारीबाग: हजारीबाग में आम उत्सव सह बागवानी मेला शुरू, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार
हजारीबाग के झील परिसर स्थित एम्फीथिएटर में शुक्रवार से आम उत्सव सह बागवानी मेले का शुभारंभ हुआ। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आयोजित मेले में विभिन्न प्रखंडों के किसानों और स्वयं सहायता समूहों ने आम एवं आम से बने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री लगाई है। उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि मेले का उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य उपलब्ध कराना है।