10 टन अवैध कोयला बरामद कोयला चोर फरार अरगड्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर बुधवार को सुरक्षा बलों ने सिरका नया कोयला स्टॉक क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की। बुध बाजार स्थित जंगल में असामाजिक तत्वों द्वारा छिपाकर रखा गया लगभग 10 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले को तुरंत सीएचपी कोयला स्टॉक में सुरक्षित रखवा दिया गया।