पवई: शीतल मुक्तिधाम अभियान के तहत बगरौड़, बघवारकला व ताला में पौधारोपण
Pawai, Panna | Jul 6, 2026 पन्ना। वन महोत्सव के अवसर पर दक्षिण पन्ना वनमंडल द्वारा संचालित “शीतल मुक्तिधाम अभियान” के तहत रैपुरा वन परिक्षेत्र के बगरौड़ एवं बघवारकला तथा शाहनगर वन परिक्षेत्र के ताला मुक्तिधाम में पौधारोपण किया गया।