झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन के पास बेहोश मिली युवती, CHC झाझा से सदर अस्पताल जमुई किया गया रेफर
Jhajha, Jamui | Jun 30, 2026 झाझा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात बेहोशी की हालत में मिली एक युवती को एंबुलेंस से सीएचसी झाझा में भर्ती कराया गया। मंगलवार को दोपहर 12 बजे बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। युवती की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव निवासी कुसुमा देवी के रूप में हुई। उसने बताया कि गांव की एक महिला से विवाद के बाद वह घर छोड़कर निकल गई थी।