दरभंगा: एनएचआरसी के विशेष निगरानीकर्ता ने आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल द्वारा दरभंगा जिले के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-32, दरभंगा सदर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह जानकारी गुरुवार की शाम 4.30 बजे दी गई।