रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के धानोल गांव की विद्यालय में दो शिक्षकों को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोपा ज्ञापन
Raniwara, Jalor | Feb 20, 2024 धानोल के ग्रामीणों ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन देते हुए बताया कि दुष्कर्म के आरोपी ईश्वरलाल को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं विद्यालय में कार्यरत लेवल 2 शिक्षक संदीप कुमार तथा कनिष्ठ लिपिक ढेलाराम का रवैया भी विद्यालय के प्रति ठीक नहीं है। इसलिए इन दोनों कार्मिकों को भी तत्काल प्रभाव से अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।