आगरा: ग्वालियर बाईपास सीगना बॉर्डर के पास गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी सनी गिरफ्तार
आगरा के थाना सिकन्दरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त सनी को ग्वालियर बाईपास स्थित सीगना बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी कहीं जाने की फिराक में वहां खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।