अररिया: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जोगबनी में हुई अहम बैठक
Araria, Araria | Apr 29, 2026 अररिया में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आईसीपी जोगबनी,अररिया में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने की।बैठक में नेपाल के मोरंग और सुनसरी जिलों के मुख्य जिला अधिकारी,पुलिस तथा सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए