स्याना: नगर के मेन बाजार के मार्ग पर बारिश का पानी भरा, लोगों को आवागमन में हुई भारी परेशानी
Siyana, Bulandshahr | Jul 7, 2026
नगर के मेन बाजार के मार्ग पर बारिश का पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। मंगलवार को झमाझम बारिश के चलते नगर के मेन बाजार सहित अन्य मार्गों पर बारिश का पानी भर गया। जिस कारण लोगों को मार्गों पर आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही बारिश से दिनभर मौसम भी सुहावना बना रहा।